Skip to content
The News Flash 24*7 | Daily Update for You | News for Local, India  and world
Menu
  • Home
  • About Us
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
  • India
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
  • Entertainment
  • Sports
  • IPL 26
  • Contact Us
Menu
chinab river

सिंधु समझौता- पाकिस्तान में चिनाब का पानी 92% घटा, ‘डेड लेवल’ तक पंहुचा पानी का स्तर

Posted on June 17, 2025

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दूसरे दिन 24 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था। अब पाकिस्तान पर इसका असर साफ़ साफ़ दिखने लगा है।

पाकिस्तान में चिनाब नदी का जल स्तर 92% तक काम हो चुका है। नदी में 29 मई को जल स्तर 98 हजार 200 क्यूसेक था। अब यह घटकर सिर्फ 7200 क्यूसेक रह गया है।

पानी का स्तर अभी 3000 क्यूसेक यानी ‘डेड लेवल’ से भी नीचे जा सकता है। पंजाब और सिंध प्रांत के करीब 6.5 करोड़ किसान सिंचाई के लिए चिनाब नदी पर आश्रित हैं।

पानी की कमी के चलते यहां की लगभग 40% से ज्यादा फसल बर्बाद होने की कगार पर हैं। सिंधु नदी पर बने तारबेला बांध और झेलम नदी पर बने मंगला बांध में भी पानी की बहुत ज्यादा कमी हो चुकी है।

इस वजह से पाकिस्तान का कृषि रोजगार कमजोर हो चुका है , इस बार खरीफ सीजन हाल के इतिहास का सबसे खराब उत्पादन हो सकता है।

अब तक कुल लगभग 2200 अरब रुपए का नुकसान
पानी की कमी के चलते पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ किसान संगठनों में जबरदस्त गुस्सा है। पाकिस्तान किसान इत्तिहाद PKI ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो सारे किसान इस्लामाबाद की तरफ कूच करेंगे।

PKI का दावा है कि पानी की कमी से गेहूं की फसल में 2200 अरब रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। यह देश की कुल कृषि GDP का 23.15% है। पानी की परेशानी दूर नहीं हुई, तो यह नुकसान साल के अंत तक 4500 अरब रुपए तक पहुंच सकता है।

दुनिया के 7वें सबसे बड़े बांध का जलस्तर 5०% से भी कम
पाकिस्तान के अहम बांधों की हालत बहुत ही खराब है। तारबेला और मंगला बांध आधे से अधिक खाली हो चुके हैं। दुनिया के सातवें सबसे बड़े बांध मंगला में अब 27 लाख एकड़-फुट पानी बचा है। इसकी कुल क्षमता 59 लाख एकड़-फुट है।

वहीं, तारबेला में सिर्फ 60 लाख एकड़-फुट (कुल क्षमता 116 लाख एकड़-फुट) पानी बचा है। अगर पानी की सप्लाई इसी तरह गिरती रही, तो अब तक जमा पानी का 50% हिस्सा भी खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तान ने कई चिट्ठियां लिखकर पानी देने की गुहार लगायी
सिंधु जल समझौता को लागु करने को लेकर पाकिस्तान ने भारत को अब तक चार चिट्ठियां लिख चुका है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इन चिट्ठियों में से एक ऑपरेशन सिंदूर के बाद भेजी गई है।

चारों चिट्ठियां पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय सचिव सैयद अली मुर्तजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को ये चिट्ठियां भेजी थीं। इसके बाद मंत्रालय ने उन्हें MEA को भेज दिया।

समझौते के तहत सिंधु वाटर सिस्टम की तीन पूर्वी नदियों का पानी भारत इस्तेमाल कर सकता है और बाकी तीन पश्चिमी नदियों के पानी पर पाकिस्तान को अधिकार दिया गया था।

Related Posts

  • बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन- एक युग का अंत

    धर्मेंद्र- वह आख़िरी सूरज जो डूबकर भी रोशन ही रहा भारतीय सिनेमा का आसमान आज थोड़ा और खाली हो गया।धर्मेंद्र, वह आदमी जिसकी मुस्कान में गांव की गर्माहट थी और…

  • एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त

    TNF- 12 June 2025, 16:40 अहमदाबाद -एयर इंडिया हेल्पलाइन नंबर - 18005691444 .अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे…

  • 🏏 भारत का ज़बरदस्त प्रदर्शन, 5–0 से क्लीन स्वीप

    भारत बनाम श्रीलंका T20 सीरीज़ 2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज़ में शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज़ को 5–0 से अपने…

1 thought on “सिंधु समझौता- पाकिस्तान में चिनाब का पानी 92% घटा, ‘डेड लेवल’ तक पंहुचा पानी का स्तर”

  1. admin says:
    January 13, 2026 at 11:23 am

    laato ke bhoot baton se ni mante.

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Recent Posts

  • नंदा देवी और फूलों की घाटी: हिमालय की गोद में बसा प्रकृति का स्वर्ग May 29, 2026
  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान – घूमने की पूरी जानकारी, कैसे जाएं, बेस्ट टाइम और खासियत May 27, 2026
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: 19 बाहुबलियों का रिकॉर्ड तलब, यूपी में गन कल्चर पर सख्ती May 27, 2026
  • तिरुपति बालाजी का ग्रीन मिशन | मंदिर और जंगल संरक्षण की प्रेरणादायक कहानी May 27, 2026
  • ईरान युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित देश | चीन, जर्मनी और भारत पर कितना असर? May 26, 2026
  • घरों के अंदर बढ़ती गर्मी का खतरा | भारत की हीटवेव नीति पर बड़ा सवाल May 26, 2026
  • इंडो-जापान कॉन्क्लेव 2026: भारत-जापान रिश्तों का नया ग्रोथ कॉरिडोर May 22, 2026
  • मायावती के दरवाजे से लौटे कांग्रेस नेता : 2027 चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में बढ़ी बेचैनी May 22, 2026
  • मोदी को झालमुड़ी खिलाने के बाद बढ़ीं मुश्किलें? बिक्रम साऊ को विदेशी नंबरों से मिल रहीं धमकियां May 22, 2026
  • काकोली घोष को Y श्रेणी सुरक्षा, TMC में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी | बंगाल राजनीति May 22, 2026
  • Meta में छंटनी की सुनामी: AI की दौड़ में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी गई May 21, 2026
  • हाई-स्पीड रेल: भारत की रफ्तार ही नहीं, जिंदगी का पूरा नक्शा बदलने वाली क्रांति May 21, 2026
  • सुपर अल-नीनो का खतरा: भारत में सूखा, कमजोर मानसून और भीषण गर्मी की बढ़ी आशंका May 17, 2026
  • भारत में मूर्तियों का इतिहास: सभ्यता, संस्कृति और शौर्य की अमर पहचान May 17, 2026
  • शी-ट्रंप शिखर वार्ता क्यों नहीं रोक पाई ईरान युद्ध? 77 दिन बाद भी समाधान से दूर दुनिया May 16, 2026
WAVES-2025
WAVES-2025

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
0023705
Visit Today : 142
  • World
  • India
  • Russia
  • USA
  • Israel
  • Iran
  • China
  • Lifestyle
  • Unesco Heritage
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • Desi Gyan
  • Career
  • Bal Kahaniya
©2026 The News Flash 24*7 | Daily Update for You | News for Local, India and world