Skip to content
The News Flash 24*7 | Daily Update for You | News for Local, India  and world
Menu
  • Home
  • About Us
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • India
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
  • Entertainment
  • Sports
  • IPL 26
  • Contact Us
Menu
Heart-Attack-golden-hour-help

हार्ट अटैक के समय हर मिनट कीमती होता है, ‘गोल्डन टाइम ‘ कैसे बचा सकता है जान-

Posted on June 13, 2025

TNF- 13 June 2025, 16:20

हार्ट अटैक के समय हर मिनट कीमती होता है, डॉक्टर ने बताया ‘गोल्डन टाइम ‘ कैसे बचा सकता है जान-

Heart Attack की वजह से हर साल काफी लोग समय पर इलाज न मिलने के कारन अपनी जान गवांते हैं। इस बीच अक्सर शब्द सुनाई देता है- Golden Hour जो जिंदगी और मौत के बीच का वो पहला एक घंटा है जब हार्ट अटैक के लक्षण की शुरुवात होती है । अगर इस वक्त सही मेडिकल मदद मिल जाए तो मरीज को मौत के मुंह से वापस खींच ला सकते है |

डॉ. वैभव मिश्रा (सीनियर डायरेक्टर – कार्डियक साइंसेज, मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली) के अनुसार यह वो शुरुआती एक घंटा है जब हार्ट अटैक के लक्षण पहली बार नजर आते हैं। ऐसे में, अगर इस कीमती घंटे के अंदर मरीज को सही मेडिकल हेल्प मिल जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

हार्ट अटैक के समय हमारा शरीर कई खास संकेत देता है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए –

सीने में तेज दर्द: अक्सर यह दर्द बीच छाती में होता है और बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है।

सांस लेने में दिक्कत : ऐसा महसूस हो सकता है जैसे सांस अटक रही है या पूरी हवा नहीं मिल पा रही है।

पसीना आना: अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना, तब जब गर्मी न हो।

घबराहट और थकान: बिना कुछ किए अचानक बहुत ज्यादा घबराहट होने लगे और जरूरत से ज्यादा थकान महसूस हो ।

अफसोस की बात यह है कि हमारे देश में लोग इन लक्षणों को गैस या सामान्य कमजोरी मानकर टाल जाते हैं। इस देरी से स्थिति और खतरनाक हो जाती है और जान का खतरा बढ़ जाता है।

तुरंत क्या करना है जरूरी –

इस गंभीर खतरे से निपटने का एक ही उपाय है- टाइम पर पहचान और टाइम से इलाज। इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है:

तुरंत एम्बुलेंस को कॉल करें : अगर आपको या आस-पास किसी को भी दिल के दौरे के लक्षण पता चले , तो बिना देर किए एम्बुलेंस को कॉल करें।

फर्स्ट एड की जानकारी : कुछ बेसिक फर्स्ट एड के बारे में जानकारी जरूरी है, जैसे कि मरीज को आरामदायक स्थिति में लिटाना।
नजदीकी अस्पताल: पहले से पता होना चाहिए कि आपके घर के पास या ऑफिस के पास कौन-सा अस्पताल है जहां दिल के दौरे का इलाज हो जाता है।
सीपीआर की ट्रेनिंग: सीपीआर एक जीवन बचने की तकनीक है जो दिल का दौरा होने पर मरीज की सांस और धड़कन को चालू रखने में मदद कर सकती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए।
जागरूकता ही है समाधान –
सरकार, स्वास्थ्य विभाग और हम सब को मिलकर हार्ट अटैक और ‘गोल्डन ऑवर’ के बारे में सबको जागरूक करना होगा । जब सब इस खतरे की गंभीरता और समय पर सही कदम उठाने के महत्व को जानेंगे , तभी हम इस गंभीर समस्या को काफी हद तक रोक पाएंगे और कीमती जानें बचा पाएंगे। याद रखें, हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है। सही समय पर सही कदम उठाकर हम किसी की जान बचा सकते हैं।

Group of people in cpr training

Related Posts

  • 🔴 चाबहार पोर्ट: भारत और ईरान के लिए क्यों है गेम-चेंजर?

    नई दिल्ली/तेहरान।ईरान में स्थित चाबहार पोर्ट (Chabahar Port) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यापार के केंद्र में है। भारत द्वारा विकसित किया गया यह बंदरगाह न केवल भारत-ईरान संबंधों…

  • नया सुरक्षा कवच — क्या है, कैसे काम करता है, और क्यों बना चर्चा का विषय ?

    भारत सरकार ने नागरिकों को मोबाइल धोखाधड़ी, फर्जी सिम कनेक्शन्स और चोरी हुए फोन से बचाने के लिए Sanchar Saathi App पेश किया है। यह ऐप Department of Telecommunications (DoT)…

  • मेस्सी इवेंट : भीड़ के दबाव में मची भगदड़ -

    ⚽ कोलकाता में ‘मेस्सी इवेंट’ बना अव्यवस्था की वजह, भीड़ के दबाव में मची भगदड़ कोलकाता:फुटबॉल प्रेमियों के लिए आयोजित किया गया ‘मेस्सी इवेंट’ उस वक्त चर्चा का विषय बन…

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Recent Posts

  • Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने फिर जगाई पंजाब के 90 के दशक की यादें, जानिए पूरी कहानी July 23, 2026
  • FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन बना दुनिया का नया बादशाह, चैंपियन बनते ही बरसे करोड़ों डॉलर, अर्जेंटीना को भी मिला बड़ा इनाम July 21, 2026
  • सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान: दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन और रॉयल बंगाल टाइगर का घर July 17, 2026
  • FIFA World Cup का बढ़ता असर: व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए भारत में फिर लौट रहा फुटबॉल का जुनून July 17, 2026
  • मानसून में संक्रमण से रहना है सुरक्षित? रोजाना डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये सुपरफूड्स July 17, 2026
  • ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर केंद्र सरकार की सख्ती July 17, 2026
  • भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, जींद-सोनीपत रेलखंड से शुरू होगा ऐतिहासिक ट्रायल July 17, 2026
  • इंदौर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से लगाई गुहार July 16, 2026
  • वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते GST अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज July 16, 2026
  • आमिर खान की तीसरी शादी पर धार्मिक बहस तेज, मुफ्ती के बयान से छिड़ी नई चर्चा July 15, 2026
  • ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- ‘2012 की सरकार जैसी स्थिति दोबारा नहीं चाहिए’ July 15, 2026
  • सोनीपत पुलिस की अनोखी पहल: नशा करते मिले 20 युवकों को जेल नहीं, इलाज के लिए भेजा ओएसटी सेंटर July 14, 2026
  • अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी July 14, 2026
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली भारत की सैन्य रणनीति, ₹10 लाख करोड़ की रक्षा योजनाओं से लंबी जंग की तैयारी तेज July 14, 2026
  • अपोलो अस्पताल पर बढ़ा दबाव: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने जेपी नड्डा से की शिकायत July 13, 2026
WAVES-2025
WAVES-2025

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
0037032
Visit Today : 157
  • World
  • India
  • Russia
  • USA
  • Israel
  • Iran
  • China
  • Lifestyle
  • Unesco Heritage
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • Desi Gyan
  • Career
  • Bal Kahaniya
©2026 The News Flash 24*7 | Daily Update for You | News for Local, India and world